नई दिल्ली, फरवरी 21 -- 20 हजार रुपये से कम की रेंज में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज का - Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि एक बार फिर यह फोन लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 11400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19599 रुपये का मिल रहा है। खास बात है कि आप इस फोन को 979 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 18450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगाप...