शामली, फरवरी 18 -- शामली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। ठंड बढ़ने के कारण सुबह और शाम के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। बाजारों में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं बूंदाबांदी के चलत...