मथुरा, जनवरी 16 -- केएम अस्पताल के सर्जरी विभाग चिकित्सकों ने दुर्बल सर्जरी करके एक महिला के पेट से करीबन दो किलो बालों का गुच्छा निकाला है। मरीज अब स्वस्थ्य है। मरीज पिछले दस सालों से ट्राइकोफैगिया नाम की मानसिक बीमारी से जूझ रही थी, जिसमें व्यक्ति अपने ही बाल खाता है। 35 वर्षीय रानी के पिता की मृत्यु होने पर वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी और ट्राइकोफैगिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो गई। वह अपने ही बालों को नौंच नौंच कर खाने लगी। 10 महीनों से रानी के पेट में दर्द, उल्टी जैसी शिकायत होने लगी। मरीज के परिजन सरदार सिंह उसे लेकर केएम अस्पताल पहुंचे। यहां सर्जरी विभाग के असिटेंट प्रोफेसर सागर मित्तल ने ऑपरेशन की सलाह दी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल के निर्देशन में प्रोफेसर डा. यशपाल जिंदल, प्रो. अजय जैन, प्रो. डा. संकल्प श्रीवा...