रामपुर, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र का पीपली वन शनिवार रात फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंज उठा। अवैध कटान के दौरान वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। करीब एक घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी काटी गई खैर की लकड़ी और बाइक छोड़कर फरार हो गए। वन क्षेत्र में लगातार हो रही फायरिंग को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन का है। बेखौफ लकड़ी तस्कर वन क्षेत्र में लगातार अवैध कटान कर रहे हैं। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी फायरिंग करने से भी नहीं हिचकते। बीते एक माह के दौरान अवैध तस्करी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन आरोपी अवैध कटान की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। शनिवार देर रात कुछ तस्कर पीपली वन के अंबरपुर चौकी क्षेत्र से खैर की लकड़ी काट रहे थे। सूचना मिलते ही वन कर्मी घटनास्थल पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.