अररिया, फरवरी 14 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार वकील व अन्य कोर्ट कर्मी सहम गये। आनन फानन मौके पर पुलिस पहुंची और सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए सुरक्षा के उपाय कर जांच पड़ताल भी की गई। जिला जज के अधिकारिक ईमेल पर रात में 12.48 बजे न्यायालय को बम उड़ा देने का संदेश प्राप्त हुआ है। जिला जज ने इस धमकी की सूचना जिला और पुलिस प्रशासन को दी है। इसके साथ ही हाई कोर्ट पटना, डीजीपी सहित जिला अधिवक्ता संघ व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया गया है। यह घटना कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है। सुरक्षा के उपायों को और अधिक सख्त करने के लिए सभी वकीलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बार-बार इस प्रकार की धमकियों से न केवल वकीलों बल्कि न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.