लखनऊ, मई 5 -- एक बार घूस लेने के बाद अतिरिक्त रकम मांगने के आरोप में अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन से पहले वह सचिवालय प्रशासन विभाग के अनुभाग नौ में तैनात थे। आरोप हैं कि उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री के सहायक समीक्षा अधिकारी जयशंकर यादव की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल चलाने के लिए 20 हजार रुपये की घूस ली थी और 5000 रुपये अतिरिक्त मांग रहे थे। बीती दो मई को जयशंकर यादव ने सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक को एक शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र में जयशंकर ने आरोप लगाया था कि संतोष कुमार उपाध्याय उनसे चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पत्रावली चलाने के लिए 20 हजार रुपये की घूस ले चुके हैं और इसके बाद पांच हजार रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं। जयशंकर ने रकम की मांग करने की कॉल रिकॉर्डिंग साक्ष्य के तौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.