औरैया, फरवरी 16 -- याकूबपुर, संवाददाता। कस्बे में सोमवार को यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया, जहां एक ही मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। किसी राहगीर द्वारा ली गई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। घटना याकूबपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल तस्वीर में चारों युवक बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है और हादसे की आशंका भी बढ़ाता है। जनपद में पहले भी यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर भारी चालान किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में नियमित चेकिंग और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकु...