नई दिल्ली, फरवरी 6 -- टोबैको प्रॉडक्ट्स पर हायर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने की घोषणा के बाद से इस बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयर लगातार दबाव में हैं। सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 31 दिसंबर 2025 से लेकर 2 फरवरी 2026 तक 30 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए थे। इधर, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 12 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2225 रुपये पर पहुंच गए हैं। 6 महीने में 38% से ज्यादा टूट गए हैं गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरसिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर पिछले 6 महीने में 38 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 6 अगस्त 2025 को 3619.67 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2...