नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- Thailand Cambodia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर हैरतअंगेज दावा किया है। ट्रंप ने एशिया के दो बड़े देशों के बीच भड़की भयावह जंग को सिर्फ एक फोन कॉल से रोकने की बात कहकर चौंका दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, थाइलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर सीमा विवाद भड़क उठा है। हिंसक झड़पों के बाद अब तक 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं करीब 5 लाख लोग बेघर हो गए हैं। इससे पहले बीते जुलाई में भी दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौता करवाने का दावा किया था। हालांकि अब यह समझौता टूट चुका है। अब हाल ही में इस जंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ...