जमशेदपुर, मार्च 5 -- मंगलवार रात झारखंड के जमशेदपुर में जमकर बवाल हुआ। यहां फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद के बाद बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग से पहले आपसी झड़प और पथराव भी हुआ। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 8 खोखे मौके से बरामद किए। साथ ही एक पिस्टल भी हाथ लगी है। घायलों में शाहरुख, गुलाम, साजिद, अफजल के अलावा दो महिलाएं भी हैं। यह मामला उस इलाके में वर्चस्व को लेकर है। अफजल के ही एक करीबी युवक ने अपने फेसबुक में फोटो डाला था, जिस पर शाहरुख के पक्ष के लोगों ने माखौल उड़ाई थी। इसको लेकर शाम 4 बजे से आपस में तनातनी चल रही थी। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और रात 11 बजे अफजल और शाहरुख के गुट के बीच टकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.