नवादा, फरवरी 19 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा दूसरे दिन बुधवार को जिले के 33 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की गई। दूसरे दिन शहर के पार नवादा स्थित सत्येन्द्र नारायण सिंह इंटर स्कूल से दूसरी पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा केन्द्र पर सिरदला प्रखंड के बलुआरी का युवक फर्जी परीक्षार्थी के रूप में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। जिसे पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में 661 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दोनों पालियों में 35 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें से 33339 परीक्षार्थी दोनों पालियों में उपस्थित हुए। दूसरे दिन दोनों पालियों में गणित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.