औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित दिबियापुर रोड पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गोविंद नगर में एक फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र दुबे ने बताया कि सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में पीठाधीश्वर लड्डू गोपाल अंकुश जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में डीएम कार्यालय अध्यक्ष रमेश चंद्र रचयिता भी उपस्थित रहकर संबोधित करेंगे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.