गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा। आईएमए की ओर से जनता के हित में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन एक फरवरी को किया जा रहा है। उक्त जानकारी आईएमए ब्रांच की सचिव डॉ. नीतू सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मेराल स्थित नई रोशनी अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णेंदु विमल मरीजों का इलाज करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...