लखनऊ, जनवरी 27 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत एक फरवरी को आयोजित होने वाला विशेष मतदाता अभियान नहीं चलेगा। संत रविदास जयंती का अवकाश इस दिन पड़ने के कारण अब इस दिन अभियान को निरस्त कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर से तारीख तय करके अभियान चलाएंगे। पहले से निर्धारित 31 जनवरी का अभियान चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत 18 जनवरी को अभियान चलाया गया और एक ही दिन में करीब सात लाख लोगों ने मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरा है। विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ व बीएलए की उपस्थिति में एसआईआर के तहत जिन 2.89 करोड़ लोगों के नाम काटे गए हैं, उनकी सूची दिखाई जाएगी। नए मतदाता फॉर्म-6 भरेंगे। वहीं नाम कटवाने के लिए फ...