बिजनौर, मई 30 -- नहटौर। अहिल्याबाई होल्कर जयंती अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन ने झील पार्क पर एक पौधा मां के नाम अभियान का चेयरपर्सन पति मोहम्मद जैद रशीद व ईओ ओमगिरी ने संयुक्त रूप से दो पौधे रोपकर शुभारंभ किया। झील पार्क पर पालिका द्वारा 150 पौधे रोपे जायेगे। जिनकी देखभाल वृक्षमित्र करेगी। शुक्रवार को झील पार्क पर चेयरपर्सन पति मौ. जैद रशीद व अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने पौधारोपण करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ अहिल्याबाई होल्कर जयंती शताब्दी के अवसर पर शुभारंभ दो पौधे रोप कर किया गया है।शेष 148 पौधे महा जून में झील पार्क में रोपे जाएंगे।इन पौधों की देखभाल के लिये आधा दर्जन वृक्ष मित्र बनाकर उन्हें पौधे सोपे जाएंगे। उन्होंने बताया इस योजना में महिलाओं की भागीदारी के लिए उन्हें वृक...