बिजनौर, फरवरी 22 -- विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र छात्रा इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन को पर्यावरण दिवस के रूप मे मनाया गया। शुभारम्भ कॉलेज प्रबंधन पीयूष कुमार व प्राचार्य डॉ. संदीप चौहान द्वारा किया गया। महाविद्यालय के विशाल कक्ष मे पर्यावरण को कैसे स्वच्छ बनाये विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका धारीवाल ने ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस प्रभाव व पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि हम सभी को एक पौधा एक वर्ष में जरूर लगाना चाहिए जिससे तेजी से बढ़ रहे तापमान को कम किया जा सके। गोष्ठी में रिमझिम कुमारी, वैसवी तोमर, राहुल सैनी, खुशी सैनी ने विचार रखे। इसके बाद कॉलेज के मैदान मे पौधारोपण किया गया तथा ग्राम बागड़पुर के मुख्य मार्गो से पर्यावरण बचाव पेड़ लग...