चतरा, जुलाई 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक,मध्य,उच्च व प्लस टू उच्च विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5320 पौधरोपण किया जाएगा। विद्यालयों को वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है।बताया गया कि 31 प्राथमिक विद्यालय को 70-70 अर्थात 2170 औषधिय, इमारती व फलदार पौधा उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार 21 मध्य विद्यालय को 100-100 अर्थात 2100 व सात उच्च व प्लस टू उच्च विद्यालय को 150-150 अर्थव1050 पौधा उपलब्ध कराया गया हैं। पौधारोपण के पश्चात पौधा की संरक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है। पौधे की सुरक्षा में जो खर्च होगा उसे राशि को विद्यालय विकास या इको क्लब की राशि से किया जाएगा।इसकी जानकारी सीआरपी राजकुमार राजू ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.