चंदौली, जुलाई 14 -- चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। कांवर गांव में रविवार को प्रधानपति गृजेश सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में सार्वजनिक मार्ग के किनारे सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण किया। साथ ही गांव में सभी लोगों से एक एक पेड़ लगाने की अपील किया। प्रधान गृजेश सिंह ने बताया कि यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश सरकार एक दिन में अभियान चलाकर पूरे प्रदेश करोड़ों पौध लगवाया है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। आज पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे तो भविष्य में हमारे साथ आने वाली पीढ़ी को लाभ मिलेगा। यह एक अभियान की तरह चलता रहेगा। इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार, रोजगार सेवक बलराम पाण्डेय, अमित यादव, विवेक यादव, नखड़ू यादव, प्रताप सिंह, कन्हैया राम, बब्बन राम, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.