अररिया, जून 6 -- पलासी, (ए.सं) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान-दो के तहत पौधरोपण किया गया। मुखिया रूबी शोएब ने चहटपुर, राम कृपाल विश्वास डेहटी उत्तर, मुखिया मुर्शीद आलम ने कुजरी, प्रभूचंद विश्वास ने मजलिसपुर पंचायत,संगीता मल्लिक ने पकरी में पौधरोपण किया। पीओ रजनीकांत सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में 21 यूनिट वृक्षारोपण कराया जाएगा। इसका शुभारंभ गुरूवार से किया गया है। यह अभियान लगातार एक माह चलेगा। इसमें प्रखंड के सभी 21 पंचायतों में 42 सौ पेड़ लगाए जाएंगे। पीओ श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेजोंआदि स्थानों पर स्थानीय प्रजाति के फलदार, छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.