जमुई, दिसम्बर 10 -- झाझा, नगर संवाददाता बुधवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब झाझा के द्वारा की गई। मौके पर भाजपा नेता प्रो डॉ अजफर शमसी, हरिनंदन प्रजापति, अभाविप नगर सहमंत्री सतीश सिन्हा, श्याम कुमार, सोनू चंद्रवंशी ने सम्मिलित रूप से पौधारोपण किया। भाजपा नेता डॉ श्मसी ने कहा कि युवाओं के द्वारा इस प्रकार के आयोजन बेहद गौरवशाली हैं। यह कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को परिवार और भावनाओं से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के तहत लोग अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाते हैं और उसे मां के नाम समर्पित करते हैं। यह पहल न केवल पेड़ लगाने का संकल्प है, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी है। आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्र की कमी गंभीर स...