भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य हर व्यक्ति के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और पेड़ों के महत्व को समझाना था। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों को पौधरोपण स्थलों के रूप में चुना गया। डीडीसी के निर्देश पर सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता के संदेश भी साझा किए गए। डीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के पर्यावरणीय प्रयासों में निरंतर भाग लेते रहें और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.