शामली, जुलाई 10 -- बुधवार को पौधरोपण महाअभियान 2.0 के अर्न्तगत नगर पालिका चेयरमैन, अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी गंज मंडी स्थित गांधी पार्क में एक पेड मॉ के नाम लगाया। पौधरोपण महाअभियान का शुभारम्भ चेयरमैन अरविन्द संगल एवं ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने किया। ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने अवगत कराया कि सरकार द्वारा संचालित पौधरोपण महाअभियान 2.0 के अर्न्तगत पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर जगह का चयन करते हुए पेड-पौधे लगाये जाने है। पौधरोपण महाअभियान में पालिका द्वारा सागौन, कैंची, अमरूद, कनेर, अशोक, गुडहल, शमी, बेलपत्र आदि के वृक्ष लगाये जा रहे है। शहर के मध्य स्थित पार्कों में भी हरे भरे व फूलदार पौधे लगाये जायेगे जिससे शहर हराभरा व सुन्दर दिखें। पौधरोपण महाअभियान के अवसर पर अवर अभियन्ता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.