गढ़वा, मई 21 -- श्रीबंशीधर नगर। एक पेड़ मां के नाम योजना की शुरुआत बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने किया। पहले चरण के अभियान में पेड़ लगाने के लिए स्थल का चयन किया गया। पहले चरण में वार्ड 16 के जतपुरा में बन रहे निर्माणाधीन पार्क और वार्ड 5 में बभनी खाड़ डैम का चयन किया गया। स्थल चयन को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रवाना किया। कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने बताया कि नगर पंचायत में पहले चरण में 6 स्थानों का चयन किया गया है। स्थल चयन के बाद उक्त स्थान पर 5 जून को पौधा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक पेड़ मां के नाम के साथ शहरी क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने और स्वच्छ बनाने का है। उन्होंने इस अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.