मुरादाबाद, जुलाई 9 -- वृक्षारोपण महा अभियान के तहत कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। संकल्प अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया। अनेकों स्थानों पर पौधारोपण हुए, भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह, सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान ने पौधरोपण किया। पालिका सहित अनेकों स्थानों पर पौधरोपण किया गया। जिसमें एसडीएम विनय कुमार सिंह, पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह, पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपने का संदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी ने पौधरोपण किया। यहां पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हरीश चन्द्रा, भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, आरपी वर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर नाथ गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ...