लातेहार, जुलाई 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशभर में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चंदवा प्रखंड के रामवि बालक मध्य विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं माता समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कई पौधे लगाए। प्रधानाध्यापिका राधिका कुमारी ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा,पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह जीवन का मंत्र बन जाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, सूखा और बाढ़ जैसी आपदाओं की चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षिका रुक्मिणी देवी, आश्रित मिंस, विभा कुमारी, फुलवंती देवी, सुनीता कुमारी, योगिता देवी और कोमल देवी, इम्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.