देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता शहर के न्यू कालोनी निवासी दवा व्यवसाई हिमांशु कुमार सिंह के परिवार ने गुरुवार को मानव जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ चार यूनिट रक्तदान कर नववर्ष का स्वागत किया। नव वर्ष का स्वागत लोग केके काट कर, मंदिर में पूजा अर्चना व मनपसंद जगह घूम कर, होटल में डीजे पर डांस कर किए। जबकि हिमांशु कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी सीमा सोनी, पुत्री मुद्रिका सर्राफ व भतीजा अदमय वर्मा ने रक्तदान कर नव वर्ष का स्वागत किया और मानवता की सेवा कर नई पीढ़ी व समाज को एक अलग संदेश दिया। हिमांशु कुमार सिंह कई सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वह 30वीं और उनकी पत्नी ने 10वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन रक्तदान इस संकल्प के साथ किया है कि रक्तदान के प्रति लोगों की भ्रांति दूर हो सके और नई पीढ़ी को अपने ...