हजारीबाग, फरवरी 23 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के पास सवारी गाडी़ पलटने से एक परिवार के दस लोग घायल हो गए हैं। जिनमें चार को विष्णुगढ़ अस्पताल और छह व्यक्ति को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया । सभी घायल विष्णुगढ़ के रमुआ गांव निवासी हैं। रमुआ निवासी रामेश्वर पासवान के बेटा दीपक पासवान की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार को उसका मंड़वा था। शादी के पूर्व ये लोग अपने पैतृक गांव टाटीझरिया के गोधीया आए हुए थे। देव पूजन कर वापस बिष्णुगढ़ लौट रहे थे। सवारी गाडी में 15 लोग सवार थे। टाटीझरिया के रोल पत्थर - बनहे के बीच गाड़ी का एक्सल टूट गया। जिससे गाड़ी सड़क की बाई ओर पलट गई। गाड़ी के नीचे सभी लोग दब गए। कुछ लोग तो आसानी से स्वयं निकले लेकिन दस लोग गाड़ी को सीधा करने के बाद निकाले गए। दुर्घटना में घायलों में रामेश्...