आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटघर लालगंज में एक नाम के तीन-तीन बिजली कनेक्शन होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के सही कनेक्शन पर नियमित भुगतान के बावजूद विभाग की चूक से दो अन्य गलत बिल कनेक्शन पर बकाया दिखाकर भेजा गया है। पीड़ित गलत बिजली कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत कटघर लालगंज निवासी मदनलाल पुत्र गिरजाशंकर ने बताया कि उनके नाम से एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन (खाता संख्या 9011993000) है। जिसका बिल वे नियमित रूप से जमा करते हैं। विभाग की गलती से उनके नाम पर दो और कनेक्शन क्रमश: 7518654000 और 1150763000 दर्ज कर दिए गए हैं। इनमें से पहले कनेक्शन पर 1,22,734 तथा दूसरे पर 17,390 का बकाया दिखाया गया है। विभाग की ओर से दोनों कनेक्शनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.