हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अंदर महिला कर्मचारी से पहली बार छेड़छाड़ एक नवंबर को हुई थी पर लोकलाज के भय से उसने कानूनी कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपित के हौसले बढ़ते गए। 40 दिन बाद 10 दिसंबर को जिलाधिकारी, सीडीओ समेत अन्य अफसरों से लिखित शिकायत हुई तो कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। पीड़िता के अनुसार एक नवंबर को कार्यालय में बैठी थी, तभी सहायक लिपिक कमल कुमार ने छेड़छाड़ की। हिम्मत दिखाते हुए हाथ झटका और बाहर आ गई। कहा कि दोबारा ऐसी हरकत मत करना। बावजूद कार्यालय में बैड टच करता रहा। घर में बताओगी तो नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आठ दिसंबर को छुट्टी के बाद मैं घर जा रही थी। कमल कुमार हरदोई रेलवे स्टेशन पर मिला। यहां भी अभद्रता की। जब कभी लखनऊ जाती हूं तो मेरे ट्रेन के डिब्बे में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.