नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो का 2025 अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। इसके अलावा, एसयूवी में एक नया टॉप-स्पेक वैरिएंट शामिल किया है ताकि यह कार अपनी मजबूती और दमदार इमेज के साथ और भी अप-टू-डेट लग सके। भारतीय मार्केट में नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।एक्सटीरियर में हुए हैं ये बदलाव नई बोलेरो में नया फ्रंट ग्रिल लगाया गया है जिसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स मिलते हैं। बंपर को भी री-डिजाइन किया गया है जिसमें इंटीग्रेटेड फॉग लैंप्स दिए गए हैं। वहीं, अब इसमें नए 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। कलर ऑप्शन्स में भी एक नया Stealth Black शेड शामिल किया गया है जो पहले से उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.