नई दिल्ली, मार्च 16 -- एक और ग्लोबल टी20 लीग जल्द शुरू हो सकती है, जिसमें फ्रेंचाइजी तो होंगी, लेकिन ये नेशन बेस्ड फ्रेंचाइजी होंगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी से इसके लिए बात चल रही है। सऊदी अरब एक मेजर इन्वेस्टर इस लीग में हो सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज ने इस लीग को शुरू करने की रूपरेखा तैयार की है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के आने के बाद और इसकी सफलता के बाद हर कोई टी20 लीग के जरिए पैसे कमाने की जुगत में लगा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के दैनिक अखबार द एज के मुताबिक, टेनिस से प्रेरणा लेने वाली आठ टीमों की एक लीग इस साल चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने के लिए चर्चा में है। सऊदी अरब के एसआरजे स्पोर्ट्स इनवेस्टमेंट्स, वेल्थ फंड की खेल शाखा जिसकी पूंजी 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, उसने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.