अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी विकास के नित नये सोपान बना रही है। अयोध्या के विकास में नगर निगम भी धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है। विगत ढाई वर्षों के दौरान नगर निगम ने विकास के कई नये आयाम बनाये हैं। नये वर्ष 2026 में भी अयोध्या नगर निगम अपने विकास का नया सोपान तैयार करेगा। यह दावा महापौर का है। उन्होंने कहा कि फतेहगंज क्षेत्र में एक बड़ी वाहन पार्किंग बनने जा रही है। इसके अलावा तीन अलग-अलग स्थानों पर बारात घर का भी निर्माण कराया जाएगा। 'हिन्दुस्तान' से विशेष बातचीत में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या महानगर को 10 लाख की ऊपर की जनसंख्या की श्रेणी में शामिल किया जा रहा है। केन्द्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग का पैदा इसी श्रेणी के आधार पर तय होगा। इसका सीधा लाभ यहां के नागरिकों को मिलेगा और नागरिक सुविधाओं में का...