पीलीभीत, अप्रैल 3 -- राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना पुरस्कार के लिए जनपद के पंचायती राज विभाग ने पुरस्कार को आवेदन किया था। सूबे के अन्य जनपदों ने भी पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। प्रदेश मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन भेजे गए आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें पीलीभीत जनपद एक नंबर से पीछे रह गया। जनपद को 49 अंक मिले है। इस वजह से जनपद को राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त नहीं हो सका। इससे जनपद को निराशा हाथ लगी है। पिछले वर्ष पंचायती राज विभाग को यह पुरस्कार मिला था। पंचायती राज विभाग के डीपीआरओ कार्यालय समेत अन्य कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया गया था। उसी आधार पर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.