बेगुसराय, फरवरी 18 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को खदेड़कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है। इस युवक से एक मोबाइल एवं एक बाइक भी जप्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बीती रात्रि थाना क्षेत्र के मलमल्ला गांव के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर उसे खदेड़कर पकड़ा गया। पुलिस ने इस युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। गिरफ्तार किया गया युवक बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौनी गांव निवासी जीवछ यादव का पुत्र अंकित कुमार है जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...