मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के लगभग 8053 ग्राम पंचायतों, लगभग 533 प्रखंड समितियों एवं 36 जिला परिषदों में सरकार पुस्तकालय खोलने जा रही है, जो अंतिम चरण में है। ये बातें रविवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुख्यालय अंतर्गत केन्द्रीय पुस्तकालय स्थित सीनेट सभागार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन करते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कही। उन्होंने देश के कोने-कोने से आये प्रतिभागियों, विषय विशेषज्ञों एवं आयोजन समिति खासकर केन्द्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. के.के. चौधरी को धन्यवाद दिया कि लाइब्रेरी साइंस पर पहलीबार बिहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में एक देश एक पुस्तकालय अधिनियम बनाने को भी मजबूती से रखा गया। मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.