पीलीभीत, अप्रैल 27 -- भाजपा नगर मंडल की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव की जागरूकता के संबंध में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस गांधी स्टेडियम पर समाप्त हुई। नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर असर कम पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, नरेंद्र तिवारी, गोकुल प्रसाद मौर्य, साकेत सक्सेना, मोनू मिश्रा, विपिन त्यागी, विकास वाल्मीकि, नीरज रस्तोगी, राहुल गंगवार, विपिन मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...