लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ। भाजपा की ओर से एक देश एक चुनाव के समर्थन में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीवार पर नारे लिखकर लोगों को जागरूक किया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू चंद्रभान गुप्त नगर वार्ड में दीवारों पर नारे लिखे गए। बार-बार खर्चा भारी, एक चुनाव समझदारी, वन नेशन वन इलेक्शन जैसे नारे दीवारों पर लिखे गए। एक चुनाव के फायदे गिनाते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' भारत के लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बार-बार चुनाव कराने से देश में आर्थिक संसाधनों की हानि होती है और आचार संहिता लागू होने से प्रशासनिक कार्यों व विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाए तो इससे समय धन औ...