मुरादाबाद, मई 1 -- कांठ। एक देश एक चुनाव के संबंध में गुरुवार को भाजपा के एमएलसी ने नगर पहुंचकर व्यापारियों के साथ संगोष्ठी की। जिसमें व्यापारियों ने प्रस्ताव पारित कर सहमति प्रदान की। वैश्य धर्मशाला बाजार कांठ में एक देश एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विस्तृत रूप से कांठ के सभी व्यापारियों को एक देश एक चुनाव के संबंध में समझाया। उन्होंने एक देश एक चुनाव के लाभ व्यापारियों से साझा किया। इसके बाद एक प्रस्ताव सभी व्यापारियों ने पारित करते हुए एक देश एक चुनाव पर सभी ने सहमति प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा जिला मुरादाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई ,भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी हुकुम सिंह ,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के...