नई दिल्ली, मार्च 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातें कई बार इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि उनका मतलब निकालना भी मुश्किल होता है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ट्रंप ने अब भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को लेकर एक ऐसा ही बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि इतने समय तक अंतरिक्ष में साथ रहने के बाद उन्हें अब तक अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर से प्यार हो गया होगा। यही नहीं ट्रंप ने सुनीता विलियम्स के बालों पर भी कमेंट किए हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स 20 साल से शादीशुदा हैं। दरअसल ट्रंप गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्द से जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया। ट्रंप से यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास अंतरिक्ष य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.