नई दिल्ली, फरवरी 5 -- देश के सेडान सेगमेंट में कुछ ऐसे मॉडल शामिल हैं जिन्होंने ना सिर्फ सेगमेंट को बनाए रखा है, बल्कि ये कई हैचबैक और SUVs पर भी भारी पड़ रहे हैं। दरअसल, इस सेगमेंट में मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा लगातार सेल्स में शानदार परफॉर्म कर रही हैं। खासकर डिजायर कई दमदार मॉडल की सेल्स पर भारी पड़ी है। नए साल यानी 2026 की शुरुआत इन दोनों सेडान के लिए काफी शानदार रही है। दरअसल, जनवरी 2026 में डिजायर की 19,629 यूनिट और ऑरा की 7,978 यूनिट बिकीं। इस तरह जनवरी 2025 की तुलना में इन दोनों कारों को शानदार ग्रोथ मिली। जनवरी 2025 में डिजायर की 15,383 यूनिट और ऑरा की 5,388 यूनिट बिकी थीं। ये दोनों कार CNG के साथ भी मिलती हैं। चलिए इनके कुछ महीने की सेल्स आंकड़ो पर नजर डालते हैं। इन दोनों सेडान की सेल्स की बात करें तो जुलाई 2025 में डिजायर की 2...