रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की गूंज रही। यहां पर 1050 गरीब बेटियों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में चमरौआ, मिलक, बिलासपुर ब्लाक के लाभार्थी बुलाए गए थे। निकायों में शहर, मिलक, बिलासपुर और केमरी के जोड़े भी शामिल हुए। जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख मिलक अर्चना गंगवार, ब्लाक प्रमुख बिलासपुर कुलवंत सिंह औलख और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत विवाह संपन्न कराया गया, वहीं मुस्लिम समुदाय के...