देवघर, फरवरी 15 -- जसीडीह। शहीद वीर जवानों की स्मृति में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जसीडीह कजरिया कॉलोनी में किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, बलिदान तथा समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के नाम पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और सम्मान के भाव से आलोकित हो उठा। उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौन धारण के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक और गंभीर बना रहा। सभा में वक्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.