देवघर, जनवरी 11 -- मधुपुर। अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में एक दिवसीय हाड़ी़ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हाड़ी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। एक दिवसीय महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हाड़ी समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करना, समाज को उसके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसकी जानकारी अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाब चन्द हाड़ी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...