गोड्डा, जनवरी 10 -- सुन्दरपहाड़ी। सुन्दरपहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रभारी व चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल सोरेन के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रमिला टुडू एवं अंचलाधिकारी प्रकाश बेसरा ने किया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के 26 स्टॉल लगाए गए। मेले में प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से करीब तीन सौ पचास लोगों ने आकर स्वास्थ्य जांच करायी और जरूरतमंद रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ मुफ्त दवा एवं चिकित्सीय सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...