बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। जिले में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सिविल लाइंस में गुरुवार को एक दिवसीय एचसीएल नि:शुल्क रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। एचसीएल ट्रेनिंग एंड स्टफिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह हो रहा है। उप निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम में निःशुल्क पंजीकरण के बाद चयन के लिए एक परीक्षा भी आयोजित होगी जिसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को वर्ष 2024-25 में 12वीं (यूपी बोर्ड 60 प्रतिशत एवं सीबीएससी बोर्ड 70 प्रतिशत अंक के साथ) पास होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 17 व अधिकतम 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी को अपने साथ आधार कार्ड, मार्कशीट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.