कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार। निदेशक मत्स्य, बिहार पटना के आदेशानुसार जिला स्तर पर एक दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण का आयोजन संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप मत्स्य निदेशक, पूर्णिया शंभु राय एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विभागीय संचालित योजनाओं के बारे विस्तार से बताया गया। इस दौरान योजनाओं से संबंधित, मत्स्य पालन संबंधी जानकारी इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार चौधरी अनुमंडलीय मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, रवि रंजन कुमार प्रकाश कुमार, पूजा कुमारी, आकृति कुमारी, अरुण कुमार, अभिषेक आनंद मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रखंड से मंत्री मत्स्य जीवी सहयोग समिति सदस्य एवं मत्स्य कृषक उपस्थित हुए।...