उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। विकास खंड बिछिया, असोहा, नवाबगंज, नगर क्षेत्र, सिकंदरपुर कर्ण, सिकंदरपुर सरोसी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से 200 छात्र व छात्राओं को 4 बसों के माध्यम से लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क ले जाया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। सीडीओ और बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की। बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षक, डीसी सामुदायिक रुचि मिश्रा, एसआरजी डॉ रचना सिंह, मुसर्रत फातिमा, अखिलेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे। उन्नाव से लखनऊ के रास्ते बच्चे अंताक्षरी खेलते, दूसरे विद्यालयों के बच्चों के साथ अपने विद्यालय के अनुभव शेयर करते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। पार्क पहुंचकर बच्चों को पता चला कि ये एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। बच्चों ने बोटिंग, साइकिलिंग की। बच्चों ...