चतरा, दिसम्बर 16 -- चतरा संवाददाता जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला नियोजनालय के तत्वाधान में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। कैंप में रोजगार के 24 पद को लेकर दो कंपनियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाये थे। जिसमें फ्रीडम इंप्लोयबिलिटी एकेडमी 20 पद व एकमी एजुकेशन सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने चार रोजगार लेकर शामिल हुए। इस दौरान 17 युवक-युवतियों को रोजगार मिला। वहीं 38 युवक-युवतियों को शॉर्ट लिस्टेड किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार ने कहा कि शॉर्ट लिस्टेड किये गये युवक-युवतियों को भी जल्द रोजगार दिया जायेगा। भर्ती कैंप को सफल बनाने में कार्यालय के प्रधान सहायक सतीश कुमार, सरदार सतीश सिंह, गौतम कुमार, प्रिंस क...