लातेहार, फरवरी 13 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार परिसर में एक दिवसीय पेसा विषय पर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी गांवों के ग्राम प्रधान,मोबलाइजर व पंचायत सहायक शामिल हुए। कार्यशाला का नेतृत्व प्रखंड समन्वयक पंकज पांडेय ने किया। कार्यशाला में जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर सरोज गंझू व दीपक कुमार ने बताया कि पेसा कानून के अंतर्गत ग्रामसभा को कई प्रकार की शक्तियां एवं अधिकार दिए गए हैं। जिनकी जानकारी आप सभी व ग्रामीण को होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित किया गया,ताकि ग्राम प्रधान यहां से जानकारी लेकर गांवों में ग्रामीणों को पेसा की जानकारी देते हुए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पेसा कानून का सही क्रियान्वयन तभी संभव है, जब ग्राम प्रधान अपने अधिकारों के साथ-साथ...