मुंगेर, दिसम्बर 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर में बुधवार को एक दिवसीय नियोजन सह जॉब कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि एचआर मैनेजर दिलीप कुंडू ने भाग लिया। साक्षात्कार से पूर्व उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में उपलब्ध कार्य, वेतन एवं भत्ते, कार्य स्थल तथा सेवा शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा 200 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल कुल 38 अभ्यार्थियों में से 25 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.